WhatsApp Join Premium Group

Soya plant सोयाबीन की कीमतों में बड़ा बदलाव सोया प्लांट का भाव 5 हजार पार

Soya plant सोयाबीन की कीमतों में बड़ा बदलाव सोया प्लांट का भाव 5 हजार पार आज के आर्टिकल में बात करेंगे सोयाबीन भाव के बारे में लगातार सोयाबीन के बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है साथियों, सोयाबीन का बाजार इन दिनों बिल्कुल हमारी कल वाली रिपोर्ट की लकीर पर चल रहा है – और यह देखकर मन को बड़ी संतुष्टि हो रही है। हमने कल स्पष्ट कहा था कि 5000 का स्तर जल्द ही छुआ जाएगा, और देखिए, महाराष्ट्र के कीर्ति प्लांट पर कल ही सोयाबीन ने पूरे 5000 रुपये प्रति क्विंटल का टारगेट हासिल कर लिया। यह कोई साधारण स्तर नहीं है भाइयो, यह एक मनोवैज्ञानिक और तकनीकी मोड़ है, जहां से बाजार की आगे की दिशा क्या रहेगी ये आने वाला वक्त बताएंगे।

 

 

आपको बता दे की सबसे अच्छी बात यह रही कि कल सिर्फ सोयाबीन ही नहीं चला, बल्कि डी-ऑयल्ड केक (DOC) और सोया रिफाइंड तेल ने भी मजबूती से साथ निभाया। नतीजा यह कि पूरे बाजार में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल की शानदार तेजी दर्ज हुई। मध्य प्रदेश की उज्जैन मंडी में तो कमाल हो गया – भाव 165 रुपये उछलकर 4625 रुपये पर पहुंच गए, और आवक 8000 से 10000 बोरी के बीच रही। बार्शी में 50 रुपये की बढ़त के साथ 4600, शिवनी में 4550 रुपये तक भाव चढ़े।

Read more नीमच अश्वगंधा और लहसुन में एक बार फिर शानदार तेजी

अशोकनगर में हालांकि 4400 पर स्थिरता बनी रही, और लातूर में भी ₹3500 से 4700 के दायरे में कारोबार स्थिर दिखा। कुल मिलाकर मंडियों में भाव 4500 से 4750 रुपये के बीच घूम रहे हैं, जबकि प्लांटों ने 5000 का आंकड़ा पार कर लिया है सोयाबीन में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है आगे क्या रहेंगे भाव ऐसे ही हमसे जुड़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment