WhatsApp Join Premium Group

मंदसौर मंडी को लेकर बड़ी खबर आगामी आदेश तक मण्डी प्रांगण में क्रय-विक्रय का कार्य बंद इस वजह से लिया फैसला

मंदसौर मंडी को लेकर बड़ी खबर आगामी आदेश तक मण्डी प्रांगण में क्रय-विक्रय का कार्य बंद इस वजह से लिया आगामी आदेश तक मण्डी प्रांगण में क्रय-विक्रय का कार्य बंद रहेगा : मंडी सचिव श्री सिसोदिया

मंदसौर 15 जनवरी 26/ मंदसौर मंडी सचिव श्री पर्वत सिंह सिसोदिया द्वारा बताया गया कि कृषक बंधु, व्यापारी बंधु एवं हम्माल-तुलावटी बंधु को सूचित किया जाता हैं कि 13 जनवरी को मण्डी में कार्यरत अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी एवं अनुज्ञप्तिधारी हम्माल के मध्य विवाद से उत्पन्न स्थिति के कारण दशपुर मण्डी व्यापारी संघ मंदसौर एवं दशपुर मण्डी हम्माल संघ मंदसौर के बीच आपसी सामंजस्य नहीं होने से मण्डी प्रांगण में आई कृषि उपज का विक्रय नहीं हो पाया हैं। मण्डी समिति तथा पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास करने के बाद भी उभय पक्षों के मध्य सहमति नहीं बन पाई हैं।

Read more Ladli behna yojana बड़ी खबर लाडली बहन योजना को बड़ा झटका किस्त जारी करने पर लगी रोक

अतः कानून व्यवस्था एवं लोक हित को ध्यान में रखते हुये समस्त कृत्यकारियों को एत्द द्वारा सूचित किया जाता हैं कि आगामी आदेश (सूचना प्रसारित होने) तक मण्डी प्रांगण में क्रय-विक्रय का कार्य बंद रहेगा। कोई भी कृषक बंधु अपनी कृषि उपज मण्डी प्रांगण मंदसौर में विक्रय हेतु नहीं लावें।

इस दिन जारी होगी प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की अगली किस्त तैयारी शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment