मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड अलर्ट जारी राजस्थान और दिल्ली में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि तापमान में बड़ी गिरावट नहीं होगी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण कंपकंपी बढ़ेगी।
हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
इन राज्यों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी
उत्तर प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
जम्मू-कश्मीर
लद्दाख
बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़
पूर्वोत्तर राज्य (मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल)
इन राज्यों के कई जिलों में शीतलहर के साथ सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है।
मौसम विभाग की सलाह
IMD ने लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। कोहरे में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की भी अपील की गई साथ ही मध्य प्रदेश केकेहै जिलों में भी कड़ाके की ठंड का दौराजारी है।
मंदसौर टाइम्स, (mandsaurtimes.com) में आपका स्वागत है। मेरा नाम ललित विश्वकर्मा है देश की हर एक ताजा न्यूज़ एवं नौकरी, धर्म, ऑटोमोबाइल्स आदि से जुडी हर एक ताजा खबर पहुचाएंगे