WhatsApp Join Premium Group

Ladli behna yojana बड़ी खबर लाडली बहन योजना को बड़ा झटका किस्त जारी करने पर लगी रोक

बड़ी खबर लाडली बहन योजना को बड़ा झटका किस्त जारी करने पर लगी रोक आज का आर्टिकल में बात करेंगे लाडली बहन योजना की लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक राशि प्रदान की जाती है देश में अलग-अलग राज्यों में लाडली बहन योजना का संचालन किया जा रहा है और अब ऐसे में खबर आ रही है कि महाराष्ट्र की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा खबर सामने आई है। राज्य चुनाव आयोग ने जनवरी माह की किस्त को एडवांस में जारी करने पर रोक लगा दी है। यह फैसला नगर निगम चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के तहत लिया गया है। आयोग के इस आदेश को सरकार के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि योजना से राज्य की 1 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई आइए जानते है।

 

आपको बता दे कि राज्य सरकार ने मकर संक्रांति के अवसर पर योजना की दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 की दो किस्तें एक साथ यानी कुल 3,000 रुपए लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने की घोषणा की थी। लेकिन इस फैसले पर विपक्षी कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया और इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव संदेश कोंडविलकर ने राज्य चुनाव आयोग को एक लिखित शिकायत भेजी। शिकायत में कहा गया कि मतदान से ठीक एक दिन पहले इतनी बड़ी राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करना मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास है। कांग्रेस ने इसे ‘सामूहिक सरकारी रिश्वत’ करार देते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। बता दें कि महाराष्ट्र में 15 जनवरी को राज्य के 29 नगर निगमों में मतदान होना है, ऐसे में चुनाव से पहले एडवांस भुगतान को लेकर विवाद और गहरा गया इस लिए रोक लगाई गई।

Read more इस दिन जारी होगी प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की अगली किस्त तैयारी शुरू

मध्य प्रदेश में इस दिन जारी होगी योजना की किस्त

 

आपको बता दे की मध्य प्रदेश में अब महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है 32वीं किस्त की राशि जल्द ही ट्रांसफर की जाएगी इससे पहले दिसंबर में 31वीं किस्त की राशि का स्थानांतरण किया गया था और अब 32वीं किस्त 16 जनवरी को लाडली बहन के खातों में डाली जाएगी मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों की खबरों से प्रतिदिन अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में अवश्य जुड़े।

सूचना लाडली बहन योजना का संचालन देश के कई राज्यों में होता है सब में अलग अलग नाम से संचलन होता है मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना नाम से तो महाराष्ट्र में लाड़की बहिन योजना के नाम से होता है यह खबर महाराष्ट्र में लाड़की बहिन योजना से संबंधित है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment